फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   70 wrestlers showcased their skills in the wrestling trials.

Mathura News: कुश्ती के ट्रायल में 70 पहलवानों ने दिखाए दावपेच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
70 wrestlers showcased their skills in the wrestling trials.
ट्रायल में एक दूसरे को पटखनी देने का प्रयास करते पहलवान।
मथुरा। यमुनापार स्थित अखाड़ा गोपाल आश्रम में बृहस्पतिवार को अंडर-15 कुश्ती का ट्रायल हुआ। इसमें जिले के 70 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान पक्का किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 17 से 19 फरवरी तक वाराणसी में होगी।
विज्ञापन

शुभारंभ आश्रम के संचालक शिवाले पहलवान एवं खलीफा नरेंद्र चतुर्वेदी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। जिला कुश्ती संघ के महासचिव जनार्दन सिंह पहलवान ने बताया कि चयनित खिलाड़ी वाराणसी में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान समुद्र सिंह, पप्पूआ सिंह, राजू पहलवान, जनक पहलवान, रतन सिंह का सहयोग रहा। रेफरी की भूमिका राहुल सिंह एवं कान्हा सिंह ने निभाई। जबकि टाइम कीपर की जिम्मेदारी पवन कुमार गोला ने संभाली।
विज्ञापन



ये रहे विजेता
महिला वर्ग के 62 किग्रा में दीपिका चौधरी, 48 किग्रा दिया, 42 किग्रा महक, 58 किग्रा इच्छा चौधरी विजेता रहीं। बालक वर्ग में 35 किग्रा, युवराज (प्रथम), देव गुर्जर (द्वितीय), 41 किग्रा तरुण सिसोदिया (प्रथम), ऋषि (द्वितीय), 44 किग्रा महेश (प्रथम), 48 किग्रा सुमित (प्रथम), प्रिंस (द्वितीय), 52 किग्रा योगेश (प्रथम), मनजीत सिंह (द्वितीय), 57 किग्रा आकाश (प्रथम), 60 किग्रा हरीश (प्रथम), राहुल (द्वितीय) 68 किग्रा में कृष्ण रावत (प्रथम) व दीपक (द्वितीय) रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed