फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   65 lakh rupees recovered from five firms for tax evasion

Mathura News: कर चोरी करने पर पांच फर्माें से वसूले 65 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
65 lakh rupees recovered from five firms for tax evasion
मथुरा। राज्य कर विभाग की एसजीएसटी टीम ने कर चोरी के मामले में पांच फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान टीम ने पांचों फर्मों से 65 लाख रुपये का कर वसूला है। ये कंपनियां एक-दूसरी से जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त अनिल कुमार कनौजिया ने बताया कि कई दिन से जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा एक इलेक्ट्रीकल फर्म की पड़ताल कर रही थी। 28 मई को मसानी स्थित फर्म का सर्वे किया गया तो मामला पकड़ में आ गया। इसके बाद अधिकारियों को पता चला कि एक-दूसरे से जुड़ी हुई पांच फर्में विभिन्न स्थानों से संचालित हो रहीं हैं। ये कंपनियां बिजली से संबंधित उपकरणों की आपूर्ति करती हैं। सभी फर्मों के मालिक भी आपस में संबंधी हैं। इसके बाद कार्रवाई के लिए पांच टीमें लगाई गई। फिर विभिन्न स्थानों से कंपनियों के दस्तावेज देखे गए तो कर चोरी का मामला पकड़ में आ गया है। फिर कार्रवाई के दौरान कंपनियों से 65 लाख रुपये की कर वसूली की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed