{"_id":"665b81addbfded70d00ea446","slug":"65-electric-poles-fell-in-storm-and-rain-supply-system-faltered-mathura-news-c-369-1-mt11006-114089-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आंधी-बारिश में गिरे 65 बिजली के खंभे, लड़खड़ाई आपूर्ति व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आंधी-बारिश में गिरे 65 बिजली के खंभे, लड़खड़ाई आपूर्ति व्यवस्था
विज्ञापन
मथुरा। तेज आंधी और बारिश ने जिले की बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। आंधी के दौरान करीब 65 खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इससे कई स्थानों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई।
आंधी ने जिले की बिजली व्यवस्था को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। आंधी में निगम के कई स्थानों पर लगे बिजली खंभे धराशायी हो गए। इससे बरसाना, गोवर्धन, कोसी, बलदेव, ओल समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों के घरों में अंधेरा छा गया। आंधी का जोर थमा तो निगम कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। कड़ी मशक्कत के बाद बंद पड़ी सभी लाइनों को चालू किया। मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन ने बताया कि आंधी की वजह से निगम के 65 बिजली खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं।
गुल रही राधिका विहार से पोषित गोवर्धन फीडर की बिजली
राधिका विहार बिजलीघर से पोषित गोवर्धन रोड फीडर खराब होने से शनिवार सुबह घरों की बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को काफी परेशानी उठानी पड़ी। दिन भर बिजली आने जाने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हुई। बताया जा रहा है कि फीडर में फॉल्ट होने से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। पिछले दो-तीन दिन में यह फीडर दिन में 15 से 20 बार बंद और चालू हुआ है। मुख्य अभियंता एसके जैन ने बताया कि इस फीडर की शिकायत मिली है। इसकी रिपोर्ट अधीनस्थों से मांगी गई है। जल्दी ही दिक्कत को दूर किया जाएगा।