{"_id":"69ef9a5f39127c2e200c3bdd","slug":"600-kg-of-synthetic-paneer-seized-in-mathura-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा में पकड़ा 600 किलोग्राम सिंथेटिक पनीर, टीम ने डेयरी पर लगाई सील; भाग गया संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा में पकड़ा 600 किलोग्राम सिंथेटिक पनीर, टीम ने डेयरी पर लगाई सील; भाग गया संचालक
Mon, 27 Apr 2026 10:48 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 27 Apr 2026 10:48 PM IST
सार
यूपी के मथुरा जिले में खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 600 किलो सिंथेटिक पनीर पकड़ा। टीम इस पनीर को नष्ट कराएगी। कार्रवाई के दाैरान डेयरी संचालक भाग गया।
विज्ञापन
कार्रवाई करती खाद्य विभाग की टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां में खाद्य विभाग की टीम ने सोमवार को गोपाल बाग पर एक डेयरी पर कार्रवाई करते हुए 600 किलोग्राम सिंथेटिक पनीर जब्त कर लिया। डेयरी से 9 नमूने भरे और गंदगी पाए जाने पर डेयरी को सील कर दिया। मंगलवार को जब्त किए पनीर को नष्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।
सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञान पाल सिंह ने कार्रवाई की। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, रामनरेश, मोहर सिंह, अरुण कुमार, भरत सिंह शामिल रहे। टीम को डेयरी में गंदगी मिली। वहीं बिना पंजीकरण पनीर निर्माण होता पाए जाने पर कारोबार बंद कराया गया। संचालक के खिलाफ वाद दायर करने की प्रक्रिया शुरू कराई गई।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि दल ने यहां मिश्रित दूध, घी, मक्खन, पनीर, खोआ व क्रीम आदि के नमूने एकत्र कर खाद्य प्रयोगशाला भेजे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। डेयरी मालिक भाग जाने में सफल रहा। वहां पंजाबी काॅलोनी निवासी संजय मिला जब उससे जब सामान के कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सके। इससे पूर्व भी टीम 9 माह पूर्व डेयरी से 600 किलोग्राम पनीर नष्ट कराकर डेयरी संचालक को जेल भेज चुकी है। तब से डेयरी बिना लाइसेंस के संचलित की जा रही थी।