फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   6 members of gang committing crime on highway arrested, sent to jail

Mathura News: हाईवे पर अपराध करने वाले गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार, भेजे जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
6 members of gang committing crime on highway arrested, sent to jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मथुरा। हाईवे थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक बाल अपचारी सहित छह शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। यह गैंग शाम होते ही नशा करने के बाद लूट-चोरी, छिनैती, डकैती की वारदातों को अंजाम देने की फिराक में निकल देता था। पुलिस ने इसके पास से चोकी दो बाइक व तमंचे बरामद किए हैं।
एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार ने बताया कि थाना हाईवे पुलिस द्वारा लूट/डकैती की योजना बनाते हुए अनुराग निवासी ग्राम नगला मोहन पटलोनी, बल्देव हाल पता पुष्प विहार फेस-2, एटीवी, हाईवे, आकाश निवासी आकाश एंकलेव एटीवी, हाईवे, शैलेंद्र सोनी उर्फ समन सोनी निवासी सेंट पॉल एटीवी के पीछे, हाईवे, अंकित निवासी मधुवन वाटिका, महोली, हाईवे, राहुल पंडित निवासी पुष्प विहार फेस-2 एटीवी, हाईवे व एक बाल अपचारी को चोरी की दो बाइक, तीन चाकू, 1 अन्य बाइक घटना में प्रयुक्त, एक प्लास, दो लोहे की रॉड, तीन पेंचकस, एक हथौड़ी सहित एटीवी रेलवे लाइन के पास खाली मैदान से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर उमेशचंद्र त्रिपाठी, एसआई राहुल चौधरी, सावेज चौधरी, हेड कांस्टेबल उदयवीर सिंह, अजब सिंह, राजेश कुमार, कांस्टेबल गौरव कुमार, राघवेंद्र सिंह, अवनीश कुमार, अजयपाल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed