{"_id":"67a90034732850204c0b7525","slug":"56-offerings-and-special-adornment-of-thakurji-were-seen-in-radha-damodar-lal-temple-mathura-news-c-29-1-mtr1002-353781-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: राधा दामोदर लाल मंदिर में ठाकुरजी के हुए 56 भोग और विशेष शृंगार के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: राधा दामोदर लाल मंदिर में ठाकुरजी के हुए 56 भोग और विशेष शृंगार के दर्शन
विज्ञापन
वृंदावन। सप्त देवालयों में प्रमुख ठाकुर श्री राधा दामोदर लाल मंदिर में रविवार को विशेष शृंगार दर्शन एवं भव्य छप्पन भोग का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने ठाकुरजी के मनोहारी दर्शन किए और भक्ति के रस में डूबकर आनंदित हो उठे।
ठाकुर राधा दामोदर लाल के अंग सेवी दामोदर चंद्र गोस्वामी महाराज ने बताया कि मंदिर के बड़े गोसाई आचार्य कनिका प्रसाद गोस्वामी महाराज के सानिध्य में यह आयोजन संपन्न हुआ। ठाकुरजी को विशेष वस्त्राभूषण और आभूषणों से सजाया गया, जिससे उनके दिव्य स्वरूप के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे मंदिर परिसर में ठाकुर राधा दामोदर लाल के जयकारों की गूंज सुनाई दी।
दामोदर चंद्र गोस्वामी महाराज ने बताया कि मंदिर परिसर में समय-समय पर ठाकुरजी के समक्ष विशेष शृंगार दर्शन और छप्पन भोग का आयोजन होता रहता है। साथ ही गो सेवा, ब्राह्मण सेवा और साधु सेवा मंदिर की नियमित परंपरा का हिस्सा हैं।