{"_id":"661c4f5da29e76e8df09bdf4","slug":"5-lakhs-grabbed-in-the-name-of-selling-the-flat-mathura-news-c-369-1-mt11004-112065-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: फ्लैट बेचने के नाम पर 5 लाख हड़पे, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: फ्लैट बेचने के नाम पर 5 लाख हड़पे, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
वृंदावन। छटीकरा मार्ग स्थित आश्रम विहार में हरिनिकुंज आश्रम निवासी एक व्यक्ति ने फ्लैट बेचने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पने और फ्लैट न देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने वृंदावन कोतवाली में एक व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।
मथुरा के गोवर्धन रोड स्थित शिवासा स्टेट निवासी ब्रजबिहारी सिंह ने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि एक अप्रैल 2016 को उन्होंने आश्रम विहार के हरिनिकुंज आश्रम में वन बीएचके फर्निष्ड फ्लैट 14 लाख रुपये में बुक कराया था। इसके लिए पांच लाख रुपये एडवांस दिए।
फ्लैट पर जुलाई 2016 में कब्जा दिलाना था, लेकिन आरोपी विश्वामित्र भारती को जून के महीने में पटना पुलिस धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार करके ले गई। इसके बाद 29 जुलाई 2023 को विश्वामित्र वृंदावन आया और कहा दो-तीन दिन में उसके पांच लाख रुपये ब्याज समेत लौटा देगा, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी रकम वापस नहीं की। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद