फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   49 member group went on pilgrimage to Mallikarjuna and Rameshwaram, welcomed

Mathura News: तीर्थयात्रा पर मल्लिकार्जुन व रामेश्वरम गया 49 सदस्यीय दल, स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
49 member group went on pilgrimage to Mallikarjuna and Rameshwaram, welcomed
कोसीकलां। बालाजी तीर्थ यात्रा मंडल के तत्वावधान में सोमवार को 49 सदस्यीय दल श्रीशैलम (मल्लिकार्जुन), रामेश्वरम, कन्याकुमारी की यात्रा पर रवाना हुआ। दल के सदस्यों के रवाना होने से पहले नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन


दल 20 सितंबर को कोसी आएगा। मंडल के संयोजक सुभाष गोयल, पदम दलाल ने बताया कि इस दौरान श्रीशैलम (मल्लिकार्जुन), तिरुपति बालाजी, कांचीपुरम, कन्याकुमारी, रामेश्वरम, कोडाइकनाल में प्रकृति के अनुभवों का आनंद लेंगे। मदुरै में प्राचीन स्थलों के दर्शन के बाद कोसी लौटेंगे। इस मौके पर चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने कहा कि जब किसी की प्रबल पुण्यवानी होती है, तब कहीं जाकर व्यक्ति को तीर्थयात्रा करने का सुअवसर मिलता है और यात्रा करने के बाद वह स्वयं को धन्य मानता है।
विज्ञापन


तीर्थयात्रा करने से धर्म के प्रति आस्था में अभिवृद्धि होती है। इसी प्रेरणादायी उपदेश को दृष्टिगत रख तीर्थयात्रा की जाती है। पूर्व चेयरमैन रोशनलाल सौखिया, निरंजन सराफ, सुनील अग्रवाल, डाॅ. जगदीश जिंदल, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, डाॅ. ऊषा गोयल, ओमप्रकाश बंसल, हरीश चंद एडवोकेट, मोहनश्याम सिरौलिया, सुशील गोयल, गौरव गोयल, रूचि, मंजू अग्रवाल, दीपक अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed