{"_id":"6aac351cabb63b2d6c0df487","slug":"4879-candidates-to-take-the-exam-at-12-centers-mathura-news-c-369-1-mt11022-152743-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 12 केंद्रों पर 4879 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 12 केंद्रों पर 4879 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
मथुरा। जनपद में डीएलएड परीक्षा को सकुशल, और नकलविहीन कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए 12 परीक्षा केंद्र निर्धारित करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती कर दी है। इन केंद्रों पर कुल 4879 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा नियामक प्राधिका यूपी, प्रयागराज की ओर से आयोजित डीएलएड प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 से 26 सितंबर 2026 तक संपन्न होंगी।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने नगर मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया है। साथ ही, 5 सेक्टर मजिस्ट्रेट/पर्यवेक्षक और 12 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रश्नपत्रों को कोषागार में सुरक्षित रखने और केंद्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी डीआईओएस राघवेंद्र सिंह और डिप्टी कलेक्टर डॉ. कंचन को सौंपी गई है। डायट में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त डाइट प्राचार्य, डीआईओएस और बीएसए की अध्यक्षता में सचल दल औचक निरीक्षण करेगा। केंद्रों के 50 मीटर दायरे में फोटोस्टेट और स्टेशनरी की दुकानें बंद रहेंगी। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रश्नपत्र खोलने से लेकर उत्तरपुस्तिका सील करने तक की वीडियोग्राफी होगी। सीसीटीवी या वॉयस रिकॉर्डर बंद मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षार्थियों और कक्ष निरीक्षकों के मोबाइल व स्मार्ट फोन लाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
परीक्षा केंद्र का नाम
वीडीपी राजकीय इंटर काॅलेज, जनरल गंज, सेठ बीएन पोद्दार इंटर काॅलेज, कैंट रेलवे स्टेशन, महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर काॅलेज, डोरी बाजार, डीएवी इंटर काॅलेज मसानी, किशोरी रमण इंटर काॅलेज, भैंस बहोरा, किशोरी रमण गर्ल्स इंटर काॅलेज, भैंस बहोरा, सुभाष इंटर काॅलेज, बंगाली घाट, लक्ष्मन प्रसाद चतुर्वेदी आर्य कन्या इंटर काॅलेज, चमेली देवी खंडेलवाल गर्ल्स इंटर काॅलेज, मसानी, जवाहर इंटर काॅलेज, थाना गोविंद नगर के पास, श्री गुरु कार्ष्णि इंटर काॅलेज, महावन इस्लामिया इंटर काॅलेज, दरेसी रोड।
विज्ञापन
परीक्षा तिथियां
प्रथम सेमेस्टर: 21 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक (प्रथम दिन बाल विकास और शिक्षण अधिगम के सिद्धांत विषय की परीक्षा)।
तृतीय सेमेस्टर: 24 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक (शैक्षिक मूल्यांकन, क्रियात्मक शोध एवं नवाचार तथा समावेशी शिक्षा आदि)।