{"_id":"63b2ea67359d9f6eb0166399","slug":"40-percent-of-muslims-got-married-in-yogi-government-tha-raghuraj-mathura-news-mtr5270704112","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार में 40 फीसदी हुईं मुस्लिमों की शादी : ठा. रघुराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार में 40 फीसदी हुईं मुस्लिमों की शादी : ठा. रघुराज
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। उत्तर प्रदेश के श्रम एवं कर्मकार सन्निर्माण समिति के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि योगी सरकार के पहले कार्यकाल में सामूहिक विवाह समारोह में दो लाख गरीब बेटियों की शादी करवाई गईं। इस कार्यकाल में पांच लाख विवाह कराने का लक्ष्य है। इन विवाह में एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी। सपा सरकार में केवल मुस्लिम बेटियों को 35 हजार रुपये की राशि दी जाती थी। योगी सरकार में योजना के तहत हर जाति एवं धर्म के गरीब को शामिल किया गया है। पिछले कार्यकाल में कुल विवाह में से 40 फीसदी मुस्लिमों के हुए।
सोमवार को सिंह बल्देव गंज में रामलीला संस्थान के संरक्षक दिनेश बठैनियां की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचे। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में समाज का कोई भी वर्ग उपेक्षित नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी वर्गों के विकास में जुटे हैं। हर तबका लाभांवित है और कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सरकार जन-जन तक अपना कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्म और संस्कृति को साथ लेकर देश में स्वच्छ राजनीतिक वातावरण बनाने में जुटे हुए हैं। लाला जवाहरलाल बठैनियां, हरीओम गुप्ता, सुभाष गोयल, दिनेश बठैनियां आदि ने शॉल उढ़ाकर स्वागत किया।
भरत मिलाप चौक पर आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में भाजपा जिला सदस्यता अभियान प्रभारी धर्मवीर अग्रवाल ने श्री सिंह का शॉल ओढ़ाकर स्वॉफा बांधकर, चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। धर्मवीर शर्मा, अवधेश गुप्ता, दिनेश चंद, भगवत मुनीम, कल्पेश जैन, अनुराग तायल, भगत सिंह, राम अग्रवाल, जगदीश सेठ, महावीर सिंह, मोहन श्याम, पप्पी जैन आदि मौजूद रहे।