{"_id":"668f140c3329b48e620ce404","slug":"40-houses-reported-damaged-in-water-tank-accident-mathura-news-c-369-1-mt11005-115753-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पानी टंकी हादसे में क्षतिग्रस्त 40 मकानों की रिपोर्ट मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पानी टंकी हादसे में क्षतिग्रस्त 40 मकानों की रिपोर्ट मिली
विज्ञापन
मथुरा। कृष्ण विहार काॅलोनी में 2.50 लाख लीटर की पानी की टंकी के जमींदोज होने की घटना में क्षतिग्रस्त हुए इलाके के मकानों के स्वामियों को मुआवजा देने की दिशा में काम हो रहा है। पीडब्ल्यूडी द्वारा अभी तक 40 मकानों की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को दे दी है। अन्य सात से आठ मकानों के स्वामियों ने अभी अपने कागज प्रशासन को नहीं सौंपे हैं। डीएम ने जल्द ही इनके मकान कागजातों को परखने व नुकसान के आकलन के साथ रिपोर्ट मांगी है।
बता दें कि इस हादसे में दो महिला एवं एक पुरुष की मौत हुई थी। 12 लोग घायल हुए थे। अधिशासी अभियंता जल निगम शहरी रत्नेश कुमार श्रीवास्तव की ओर से शहर कोतवाली में इस टंकी का निर्माण करने वाली आगरा की फर्म एसएम कंस्ट्रक्शन के मालिक सुधीर मिश्रा, उसके साझेदार ठेकेदार त्रिलोक सिंह रावत और बनवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सुधीर और बनवारी अभी तक फरार हैं। इधर, हादसे की प्रशासनिक जांच अभी चल रही है। आईआईटी दिल्ली की टीम यहां से मलबे के सैंपल भी ले जा चुकी है। इसकी रिपोर्ट आना बाकी है। दूसरी ओर कृष्ण विहार में अभी तक मलबा पड़ा हुआ है। इलाके में जनजीवन पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट सका है। पेयजल, पीएनजी की लाइन टूटी पड़ी होने से इनकी सप्लाई ठप है।