{"_id":"67a9001ee37a6df1a9014b37","slug":"4-female-devotees-fainted-amid-the-crowd-in-banke-bihari-temple-mathura-news-c-369-1-sagr1038-124952-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के बीच 4 महिला श्रद्धालु हुईं बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के बीच 4 महिला श्रद्धालु हुईं बेहोश
विज्ञापन
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर के बाहर लगी भक्तों की भीड़।
- फोटो : mathura
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं का दबाव इतना बढ़ा कि व्यवस्थाएं चौपट हो गईं। श्रद्धालुओं को संभालने के लिए लगे पुलिसकर्मी भी परेशान नजर आए। भीड़ के बीच चार महिला श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने से वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। मंदिर में मौजूद चिकित्सकों की टीम ने सभी को उपचार दिया, जिसके बाद उनकी हालत सामान्य हुई।
शनिवार और रविवार को अवकाश होने के चलते वृंदावन में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ। रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए वृंदावन पहुंचे। इससे मंदिर जाने वाले रास्तों पर जाम के हालात रहे। मंदिर की मुख्य गली में श्रद्धालुओं का दबाव इतना अधिक था कि महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों को निकलने में परेशानी हो रही थी।
भीड़ का दबाव बढ़ा तो मंदिर के अलग-अलग गेटों के पास चार महिला श्रद्धालु बेहोश हो गईं। इसमें सबसे पहले गेट नंबर 2 पर धौरेरा मथुरा निवासी शिवांगी (20) पुत्री विष्णु की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजन घबरा गए और युवती को लेकर बाहर की ओर दौड़े। मंदिर पर मौजूद चिकित्सकों की टीम ने युवती को उपचार दिया। वहीं गेट नंबर 3 पर हैदराबाद निवासी कुसुम खेमका (75) पत्नी राजकुमार की हालत भी बिगड़ गई। भीड़ के दबाव और ऑक्सीजन की कमी से वे भी बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही चिकित्सकों की टीम वहां पहुंची और उन्हें भी उपचार दिया। इसके कुछ देर बाद ही गेट नंबर 1 के पास करनाल हरियाणा निवासी पूनम वर्मा (35) पत्नी अमित कुमार और गेट नंबर 2 के पास दिल्ली निवासी कमलेश (35) पत्नी अजय की तबीयत बिगड़ी और वह भी जमीन पर गिरकर बेहोश हो गईं। दोनों को भीड़ के बीच से निकालकर तत्काल उपचार दिया गया। उपचार के बाद उनकी हालात में सुधार हुआ।
-- --
सावधानी और संयम बरतने की अपील
लगातार बढ़ रही भीड़ और श्रद्धालुओं की बिगड़ती हालत को देखते हुए ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सावधानी और संयम बरतने की अपील की है। सभी श्रद्धालुओं से कतार में चलने और सुरक्षित रहने के लिए कहा गया है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए भी कदम उठाए जाने की बात कही।