फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   4 cow smugglers arrested in encounter

Mathura News: मुठभेड़ में 4 गो तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
4 cow smugglers arrested in encounter
बरसाना (मथुरा)। पुलिस ने गोशाला से गाय चोरी की योजना बना रहे 4 गो तस्करों मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। एक तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। तस्करों के पास से तीन तमंचे व 2 चोरी की बाइक बरामद हुईं हैं। चारों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह पांच बजे सूचना मिली कि करहला रोड पर पदम फौजी मैदान के पास चार-पांच बदमाश लूट व चोरी की फिराक में खड़े हैं। वे टीम के साथ मैदान पर पहुंचे। यहां करब की आड़ में बैठे बदमाशों ने अपनी ओर आता देख पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाब में फायर करते हुए 3 बदमाशों को बदमाशों को पकड़ लिया। एक बदमाश घायल अवस्था में कराहता मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल बदमाश खुर्शीद को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बदमाशों ने अपने नाम खुर्शीद (28) निवासी हाथिया (घायल), मोटा (25) निवासी सहार थाना बरसाना, सूरज निवासी आटेथाना रोजकामेव जिला नूंह हरियाणा, दीपक निवासी नौगांव थाना छाता मथुरा बताया। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि मुठभेड़ में घायल सहित चार बदमाश पकड़े हैं। एक बदमाश भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed