फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   350 volunteers spreading message of cleanliness land of Braj

Mathura News: ब्रज की पावन धरा पर स्वच्छता का संदेश दे रहे 350 स्वयंसेवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
350 volunteers spreading message of cleanliness land of Braj
फोटो महावन चिंता हरण महादेव घाट और श्री नंद भवन (84 खंभा) परिसर में श्रमदान करते स्वयं सेवक
मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन एवं हार्ट फुलनेस के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे ''''हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है'''' महाअभियान के अंतर्गत रविवार को महावन स्थित चिंता हरण महादेव घाट और श्री नंद भवन (84 खंभा) परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में 350 से अधिक स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया।
विज्ञापन

अभियान की खास बात यह रही कि स्वयंसेवक केवल मथुरा ही नहीं, बल्कि दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़, इटावा, हाथरस और भरतपुर से भी सेवा के लिए पहुंचे। उन्होंने तीर्थ स्थलों की सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान का नेतृत्व उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र ने किया। शुभारंभ हार्टफुलनेस ध्यान से हुआ। इसके बाद स्वयंसेवकों ने दोनों स्थलों पर सफाई कर स्वच्छ ब्रज का संदेश दिया।समन्वयक निशांत शर्मा ने कहा कि ब्रज की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

रीजनल कोऑर्डिनेटर अनुपम अग्रवाल ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बचने और पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की। स्वयंसेवकों ने श्रमदान के साथ स्थानीय लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। सभी ने ब्रज को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया। अभियान के बाद जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद एकत्रित कूड़ा हटाया गया। अभियान में सुरेंद्र शर्मा, योगेंद्र कुमार, प्रीति भान, केपी सिंह, नीरज निगम, रश्मी, रमेश वर्मा, आरपी शर्मा, डॉ. पंकज गुप्ता, डॉ. ज्ञानेंद्र और रक्षा सिंह सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो महावन चिंता हरण महादेव घाट और श्री नंद भवन (84 खंभा) परिसर में श्रमदान करते स्वयं सेवक

फोटो महावन चिंता हरण महादेव घाट और श्री नंद भवन (84 खंभा) परिसर में श्रमदान करते स्वयं सेवक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed