फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   35 buses sent to bring back devotees from Prayagraj

Mathura News: श्रद्धालुओं को प्रयागराज से वापस लाने के लिए भेंजी 35 बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
35 buses sent to bring back devotees from Prayagraj
मथुरा। रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। - फोटो : mathura
मथुरा। महाकुंभ में बुधवार को अमृत स्नान के बाद अब श्रद्धालुओं को प्रयागराज से वापस लाने की तैयारी शुरू हो गई है। अधिकारियों ने डिपो की 35 बसों को श्रद्धालुओं को लाने के लिए भेजा है। इधर, अन्य रूटों पर बसें कम होने से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

निगम के अधिकारियों ने बताया कि डिपो के बेड़े में 165 बसें हैं, जिन्हें अलग-अलग रूटों पर संचालित किया जा रहा है। प्रयागराज में महाकुंभ के खत्म होने पर वहां बसों को मंगाया गया है। बृहस्पतिवार को नए बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़े यात्री अजीत दुबे, दिनेश कुमार, सुनीता व सोनम ने बताया कि वह फिरोजाबाद जाने के लिए खड़े हैं। बसें न मिलने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

इधर, महाकुंभ के लिए डिपो की 82 बसों को आरक्षित किया गया था। करीब दो माह से बसें प्रयागराज में श्रद्धालुओं को पहुंचाने में लगी थीं। कार्यवाहक एआरएम संतोष अग्रवाल ने बताया कि प्रयागराज से श्रद्धालुओं को लाने के लिए 35 बसें भेजी गई हैं। चालक-परिचालकों को 300 किलोमीटर बसें चलाने के लिए निर्देशित किया है। यह बसें प्रयागराज जाने की वजह से अन्य रूट पर बसें कम हो गई हैं, इसलिए यात्रियों को समस्या हो रही है। जल्द ही बसें वापस आने के बाद इन्हें उक्त रूट पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed