फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   34 organizations will participate in the grand Brahmin conference.

Mathura News: विराट ब्राह्मण सम्मेलन में शामिल होंगे 34 संगठन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
34 organizations will participate in the grand Brahmin conference.
बैठक में मौजूद विप्रजन। 
वृंदावन। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ब्रज प्रदेश द्वारा 15 मार्च को मथुरा में विराट ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें वर्तमान परिवेश में ब्राह्मणों की भूमिका पर चिंतन किया जाएगा। तैयारियों के लिए धानुका गेस्ट हाउस में विप्रों की बैठक हुई।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए महामंडलेश्वर डॉ. आदित्यानंद महाराज ने कहा कि अब समय आ गया है सनातनी एक होकर अपनी आवाज मुखर करें ब्राह्मण सदैव से राष्ट्र के निर्माण में दिशा देता रहा है। वर्तमान सत्ता विप्रों, संतों का विरोध कर रही है। यूजीसी जैसे काले कानून लाकर समाज को बांटा जा रहा है। ब्रज प्रदेश अध्यक्ष पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ, जिला अध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार शर्मा ने कहा कि सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के 34 ब्राह्मण संगठन एवं अखिल भारतीय वैश्य महासभा, करणी सेना, भारतीय कायस्थ महासभा भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

सम्मेलन के मुख्य समन्वयक पंडित राजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष सुभाष गौड़, लाला पहलवान, धर्मेंद्र गौतम ने कहा कि सम्मेलन में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को निमंत्रण दिया गया है। पुष्टिमार्गीय आचार्य सुरेश महाराज, ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के जुगेंद्र भारद्वाज, ब्रज धर्माचार्य परिषद के संयोजक बाबा कर्मयोगी ने कहा कि ब्राह्मण सत्ता में पहुंचना जानता है तो हटाना भी। बैठक में पं विजय रिणवा, सर्व ब्राह्मण महासभा मित्र मंडल के संस्थापक सत्यभान शर्मा, राजकुमार शर्मा, डॉ. जमुना देवी , पं आशीष चतुर्वेदी, कृष्ण कन्हैया पदरेणू,राज नारायण गौड़, राजीव शर्मा, राकेश पाठक, सुमित गौतम, वीरेंद्र उपाध्याय, बलराम शर्मा, मनोज शर्मा और राजेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed