{"_id":"64b58e4319e6043517060504","slug":"3067-people-took-shelter-in-post-and-relief-camps-mathura-news-c-29-1-mtr1018-106284-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 3067 लोगों ने ली चौकी और राहत शिविरों में शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 3067 लोगों ने ली चौकी और राहत शिविरों में शरण
Tue, 18 Jul 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। जिलेभर में 29 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और राहत देने के लिए जिला प्रशासन ने 33 बाढ़ चौकियां और 28 बाढ़ राहत शिविर स्थापित किए हैं। इनमें 3067 लोगों ने शरण ली है।
सदर तहसील में सात गांव बाढ़ से प्रभावित हैं, इनमें राजपुर खादर, जयसिंहपुर खादर, वृंदावन खादर, मथुरा खादर, औरंगाबाद खादर, कोयला अलीपुर खादर एवं रांची खादर शामिल हैं। छाता तहसील क्षेत्र में ग्वालपुर, बाबूगढ़, स्यारहा, बहटा, शेरगढ़, धीमरी, ओबा एवं चैडरस से शाहपुर गांव के साथ रास्ते पर आबादी वाला क्षेत्र बाढ़ प्रभावित हैं। मांट क्षेत्र में दिनपराई, दौलतपुर, बसऊ, अड्डा फिरोजपुर, बेगमपुर, जहांगीरपुर और महावन क्षेत्र में ईसापुर, अब्दुल नवीपुर, गोकुल, महावन, नेरा, अकोश एवं फैजादपुर सत्त व सोनई गांव बाढ़ की चपेट में हैं।