फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   30 roads will be renovated in Kosi with Rs 1.76 crore

Mathura News: कोसी में 1.76 करोड़ से होगा 30 सड़कों का कायाकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
30 roads will be renovated in Kosi with Rs 1.76 crore
कोसीकलां। नगर पालिका परिषद वित्तीय वर्ष 2024-25 में करीब 1.76 करोड़ रुपए खर्च कर 30 से अधिक गलियों में सड़क निर्माण करेगी। इसमें नगर की अधिकांश गलियों का कायाकल्प होना तय है। पास कराई गई कार्य योजना में कुछ वार्डों में एक तो कुछ में दो गलियां हिस्से में आई हैं।
विज्ञापन


नगर में अभी भी बड़ी संख्या में गलियां कच्ची पड़ी हैं अथवा टूट गई हैं। इससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। इन सड़कों का कायाकल्प करने के लिए नगर पालिका ने 15वें वित्त आयोग से मिली धनराशि से पिछले माह हुई जिला स्तरीय बैठक में डीएम से कार्य योजना स्वीकृत करा ली थी।
विज्ञापन


इस योजना के तहत नगर पालिका क्षेत्र के सभी 25 वार्डों की गलियों को शामिल किया गया है। कार्य योजना में करीब 30 गलियों और नालियों को पक्का किया जाएगा। इसके अलावा कहीं-कहीं नालियों पर स्लैब डालने का काम भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के सभी 25 वार्डों में 30 सड़कों पर इंटरलॉकिंग एवं सीसी करने के लिए कार्य योजना पास हो गई है। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डेढ़ माह में सभी कार्य पूरे करा लिए जाएंगे।

-धर्मवीर अग्रवाल, चेयरमैन

परशुराम चौक का होगा सौंदर्यीकरण, खर्च होंगे 16.60 लाख
कोसीकलां। सब्जी मंडी स्थित भगवान परशुराम चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। अब इस चौक के चारों ओर स्टील की ग्रिल, रंगीन लाइट, छत, बैठने के लिए बैंच आदि लगाकर इसे आकर्षक रूप दिया जाएगा। चौक के सौंदर्यीकरण पर कुल 16 लाख 60 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी। भगवान परशुराम चौक नगर के सबसे मुख्य चौराहा में से एक है। यहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन रहता है। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने सभासदों के साथ चौक का निरीक्षण किया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed