फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   3 accused of robbery from ex-serviceman arrested in encounter, 2 shot

Mathura News: पूर्व सैनिक से लूट के 3 आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, 2 को लगी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
3 accused of robbery from ex-serviceman arrested in encounter, 2 shot
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के विलोकपुर अंडरपास के पास 17 नवंबर को पूर्व सैनिक व उनके नाती से हुई 50 हजार रुपये की लूट का सोमवार रात को खुलासा हो गया। तीन अपराधियों ने इस लूट का अंजाम दिया था। इन तीनों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। दो के पैर में गोली लगी है। 48 हजार रुपये, बाइक व तमंचे सहित अन्य माल इनसे बरामद कर मंगलवार को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि पूर्व सैनिक थान सिंह निवासी हसनपुर, नौहझील अपने पोते विपिन कुमार के साथ 17 नवंबर को बैंक से 50 हजार रुपये लेकर निकले थे। विलोकपुर अंडरपास के पास इनसे लूट हो गई।
विज्ञापन


सोमवार रात मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली, जिसके आधार पर हसनपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड पर थाना पुलिस व एसओजी ने लुटेरों को घेर लिया। पुलिस की घेराबंदी तोड़ भागने के लिए उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो के पैर में गोली लगी। वहीं, तीसरे ने खुद को सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाशों की पहचान गौरव , सूरज और अनमोल उर्फ अमोल निवासीगण सुहागपुर, नौहझील के तौर पर हुई है। गौरव और सूरज के पैर में गोली लगी है। इनके पास से लूट से संबंधित 48 हजार रुपये, एक बाइक, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज व तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि गौरव और सूरज ने लूट की थी। अनमोल उर्फ अमोल ने बैंक में रहकर रेकी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed