फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   2.7 lakh cusecs of water released from Okhla Barrage in Yamuna, danger will increase

Mathura News: यमुना में ओखला बैराज से 2.7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, बढ़ेगा खतरा

Tue, 25 Jul 2023 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Tue, 25 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
2.7 lakh cusecs of water released from Okhla Barrage in Yamuna, danger will increase
- मथुरा में प्रयाग घाट पर शाम तो जलस्तर 165.90 मीटर दर्ज किया गया, खतरे के निशान से 10 सेमी ऊपर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। ओखला बैराज से यमुना में सोमवार दोपहर 2.7 लाख क्यूसेक पानी मथुरा की ओर छोड़ जाने से अगले दो दिन में खतरा और बढ़ने की आशंका है। इस पानी के मंगलवार रात पहुंचने की संभावना है। इससे यमुना के जलस्तर में और इजाफा होगा। इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है, वहीं नदी के तटीय किनारों पर बसे गांवों और खादर क्षेत्र में बसे लोगों की चिंता बढ़ गई है। मथुरा में प्रयाग घाट पर शाम चार बजे यमुना का जलस्तर 165.90 मीटर दर्ज किया गया, जो कि खतरे के निशान से महज 10 सेमी कम है। इधर, ताजेवाला से छोड़ा गया पानी भी बुधवार तक मथुरा पहुंचने की संभावना है। ऐसे में खादर के इलाकों में बसे लोगों ने अपने सामान को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी शुरू कर दी है।
पिछले 24 घंटे में यमुना के जलस्तर पर महज एक सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। रविवार शाम चार बजे जहां यमुना 165.89 मीटर पर बह रही थी, सोमवार को यह स्तर 165.90 मीटर पर पहुंच गया। इधर, संभावना जताई जा रही है कि शनिवार को ताजेवाला से 2.51 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं, गोकुल बैराज से आगरा के लिए 70 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन


बाढ़ के खतरे को देख घर छोड़ने लगे लोग
बाढ़ के खतरे को देखते हुए खादर इलाके की काॅलोनियों के लोग एक बार फिर घरों से सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लग गए हैं। रविवार के बाद सोमवार को भी लोगों का सुरक्षित स्थानों की ओर जाना जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत शिविरों के इंतजाम
प्रशासन बाढ़ राहत शिविरों में इंतजाम दुरुस्त करने में लगा हुआ है। किसी भी प्रकार की आशंका को लेकर प्रशासन पहले से ही अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed