{"_id":"68f107824ade06c9850945aa","slug":"25-thousand-rupees-were-withdrawn-from-ration-dealer-account-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: परिचित बनकर किया राशन डीलर को फोन...फिर लगा दी 25 हजार की चपत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: परिचित बनकर किया राशन डीलर को फोन...फिर लगा दी 25 हजार की चपत, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 16 Oct 2025 08:26 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 16 Oct 2025 08:26 PM IST
सार
ठग ने राशन डीलर को परिचित बनकर फोन किया। इसके बाद खाते में 25 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। मोबाइल में पर फर्जी मैसेज भी भेज दिया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के बलदेव में जटौरा मार्ग स्थित राशन डीलर विधीश चंद्र पांडेय के खाते से साइबर ठग ने 25 हजार रुपये पार कर दिए। विधीश ने बताया कि उनके पास सुबह एक फोन आया। कॉल करने वाले ने उसने परिचित बनकर बात की और कहा कि उसे खाद के दुकानदार को भुगतान करना है, लेकिन उसके फोन से दुकानदार के खाते में रुपये नहीं जा रहे हैं।
वह विधीश के खाते में 25 हजार रुपये भेज रहा है, इसे वह दुकानदार के खाते में भेज दें। विधीश ने मोबाइल पर आए मैसेज को चेक किया तो 25 हजार रुपये आने पर उसे बताए गए नंबर पर भेज दिए। थोड़ी देर बाद कॉल करने वाले ने फोन किया और बताया कि इस बार वह 40 हजार रुपये भेज रहा है।
इस पर पांडेय का दिमाग ठनका और उन्होंने बैंक में जाकर अपने खाते का बैलेंस चेक किया तब जाकर 25 हजार रुपये की ठगी का पता चला। पीड़ित ने भारतीय स्टेट बैंक बलदेव व थाना बलदेव पर सूचना दी है।