फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   235 students were absent in the compulsory Sanskrit subject examination

Mathura News: अनिवार्य संस्कृत विषय की परीक्षा में 235 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
235 students were absent in the compulsory Sanskrit subject examination
 बृहस्पतिवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर बाहर आते परीक्षार्थी
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गई हैं। यह परीक्षा जिले में सात केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा सेंटर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। कंट्रोल रूम प्रभारी छीतर सिंह ने बताया कि पहली पाली में अनिवार्य संस्कृत का पेपर था।
विज्ञापन


पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक पूर्व मध्यमा द्वितीय (हाईस्कूल) में 872 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 771 उपस्थित हुए। 101 परीक्षार्थियों ने दूरी बना ली और उत्तर मध्यमा प्रथम (कक्षा 11) में 823 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 720 उपस्थित हुए। इसके साथ 103 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ गए। दूसरी पाली दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक उत्तर मध्यमा द्वितीय (कक्षा 12) की परीक्षा आयोजित हुई। अनिवार्य संस्कृत में 406 पंजीकृत थे, जिसमें 375 उपस्थित हुए। 31 परीक्षार्थी पेपर देने नहीं आए। पहले दिन के पेपर में छात्रों में काफी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन


डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि नकल रोकने के लिए इस वर्ष विशेष व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर लगाए गए हैं। यूपी बोर्ड की तरह ही संस्कृत बोर्ड की परीक्षाओं पर भी मजिस्ट्रेट की निगरानी हो रही है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों की दोहरी चेकिंग की जा रही है। जूते और अन्य सामान की भी जांच की जा रही है। किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं है। परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए सचल दल भी निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed