फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   230 disabled people got artificial limbs, their faces blossomed

मथुरा: 230 दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग, खिले चेहरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
230 disabled people got artificial limbs, their faces blossomed
कोसीकलां। कल्याण करोति द्वारा मंगलवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कृत्रिम अंग पाकर दिव्यांगों को चेहरे खिल उठे। गांधी चिकित्सालय परिसर में शनिधाम के श्रीमहंत प्रेमदास महाराज एवं कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय ने शिविर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

स्व. लाला श्रीराम आर्य एवं राधारमन अग्रवाल की स्मृति में 123 ट्राईसाइकिल, 32 व्हीलचेयर, 53 जोडी बैसाखी, 17 वांकिंग स्टिक, 2 स्मार्टकेन, 3 केएफओ वितरित गए। श्रीमहंत प्रेमदास ने कहा कि यह मानव सेवा का महायज्ञ है। ऐसे कार्य संस्था को महान बनाती है। कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय ने कहा कि दिव्यांग, पिछड़ों और कमजोर लोगों की दुआओं में बहुत ताकत होती है। इसलिए सभी को ऐसे लोगों की हरसंभव मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन

जगदीश शर्मा सुपानियां, धर्मवीर अग्रवाल, तरुण सेठ, नरेंद्र कुमार, पूर्व चेयरमैन भगवत रुहेला ने भी विचार रखे। संस्था महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने संस्था द्वारा संचालित सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी। वेदप्रकाश गोयल, राहुल जैन कामियां, अतुल अग्रवाल, धर्मवीर शर्मा, आरएन भारद्वाज, रघुवर सिंह तोमर, शिवकांत चौधरी आदि थे। संचालन अनिल अग्रवाल ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed