फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   23 people filed nominations on the first day for the Bar Association elections

Mathura News: बार एसोसिएशन चुनाव के लिए पहले दिन 23 ने किया नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
23 people filed nominations on the first day for the Bar Association elections
बार चुनाव में नामांकन करते प्रत्याशी - फोटो : mathura
मथुरा। बार एसोसिएशन के चुनाव का सोमवार को बिगुल बज गया। कचहरी पर नामांकन के पहले दिन 23 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन किया। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए 7, उपाध्यक्ष के लिए 5, सचिव के लिए 4, संयुक्त सचिव के लिए 5, ऑडिटर के लिए 2 तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन हुआ। इस दौरान कई अधिवक्ताओं ने ढोल बजवाए तो कई ने रैली निकालकर अपनी दमखम का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



बार एसोसिएशन के सचिव गोपाल गौतम आई ने बताया कि सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए 7 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इसमें श्याम सुंदर, रामवीर सिंह, राघवेंद्र सिंह, त्रिलोक चंद शर्मा, प्रहलाद सिंह तरकर, कृष्ण कुमार चौधरी और इंद्र कुमार वशिष्ठ शामिल रहे। उपाध्यक्ष पद के लिए विश्वनाथ शर्मा, नेत्रपाल सिंह, हरिओम पांडे, राज कृष्ण भारद्वाज, भानु प्रकाश गौतम एवं सचिव पद के लिए बृजमोहन, अटल बिहारी उर्फ अटल फौजदार, शिवकुमार लवानिया एवं विक्रम सिंह ने नामांकन किया।
विज्ञापन


संयुक्त सचिव पद के लिए नोवल तोमर, अभिनव सक्सेना आजाद, सरदार सिंह, संदीप कुमार शर्मा एवं शमशेर सिंह, ऑडिटर के लिए यशवंत सिंह एवं देवकीनंदन शर्मा, कोषाध्यक्ष के लिए विनोद कुमार शर्मा ने नामांकन किया। अध्यक्ष ठा. मदन गोपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को भी नामांकन होगा। 30 अक्तूबर को नाम वापसी और प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





कई ने दो से ज्याद पर्चे भरे

बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ताओं के बीच होने वाली राजनीति किसी से छिपी नहीं है। यही कारण है कि कई प्रत्याशियों ने नामांकन रद्द होने के डर से दो से अधिक पर्चे दाखिल किए हैं। ताकि एक पर्चा निरस्त होने पर दूसरी कॉपी का प्रयोग किया जा सके।







नो एडवर्स ऑर्डर के लिए लिखा पत्र
बार एसोसिएशन की चुनावी प्रक्रिया के लिए सचिव ने जिला एवं सत्र न्यायालय के यहां नो एडवर्स ऑर्डर के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। क्योंकि चुनाव के दौरान सभी अधिवक्ता व्यस्त रहेंगे। इस दौरान किसी वादकारी को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed