फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   220 contract workers resigned in protest against layoffs and biometric attendance

UP: बिजली विभाग के 220 संविदाकमियों ने दिया इस्तीफा, ये है वजह; बोले- समाधान नहीं होने पर होगी आरपार की लड़ाई

Sat, 26 Apr 2025 10:55 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 26 Apr 2025 10:55 PM IST
सार

छंटनी व बायोमीट्रिक से हाजिरी दर्ज कराने को लेकर विद्युत निगम के संविदाकर्मियों में आक्रोश है। इसको लेकर संविदाकर्मियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया। चेतावनी दी कि यदि चेहरे से उपस्थिति के लिए बाध्य किया गया तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
 

विज्ञापन
220 contract workers resigned in protest against layoffs and biometric attendance
प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में छंटनी के विरोध में विद्युत उपकेंद्रों पर काम करने वाले संविदाकर्मियों ने शनिवार को नंदगांव रोड स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में धरना देकर आवाज बुलंद की। इस दौरान 220 संविदाकर्मियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष गणेश तोमर, प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पांडेय ने बताया कि बायोमीट्रिक से हाजिरी दर्ज कराने को लेकर विद्युत निगम के संविदाकर्मियों में आक्रोश है। संविदा कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता दिनेश यादुवेंद्र को ज्ञापन सौंपकर समस्या का निराकरण कराने की मांग की। 
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि विद्युत उपकेंद्रों पर कार्य करने वाले कुशल व अकुशल श्रमिकों को चेहरे से उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। विभागीय अधिकारी चेहरे से उपस्थिति के लिए बेवजह दबाव बना रहे हैं। कम मानदेय में परिवार का भरण-पोषण नहीं हो पा रहा है। चेतावनी दी कि यदि चेहरे से उपस्थिति के लिए बाध्य किया गया तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कोसी डिवीजन के 17 विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात संविदा कर्मचारी पिछले कई वर्षों से काम कर रहे हैं। इससे विद्युतकर्मी बेरोजगार हो जाएंगे तो दूसरी ओर शेष कर्मचारियों पर काम का अधिक बोझ होने के कारण दुर्घटनाओं में वृद्धि होगी। नरेश पाठक, बाबू खान, ओमप्रकाश, रामकुमार, सुभाषचंद, बलराम सिंह, अकरम, शिव सिंह, रोहतास, सतवीर, अनिल, ताराचंद, बच्चू आदि संविदाकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed