Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   211 Poles Damaged, 18 Transformers Burnt Out in District

Mathura News: जिले में 211 खंभे टूटे, 18 ट्रांसफाॅर्मर फुंके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
211 Poles Damaged, 18 Transformers Burnt Out in District
मथुरा। बृहस्पतिवार देरशाम आई तेज आंधी ने जिले की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कुछ ही घंटों की आंधी से जिलेभर में बिजली के 211 खंभे धराशायी हो गए और 18 ट्रांसफाॅर्मर फुंक गए। इसके चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली आपूर्ति चरमरा गई। शुक्रवार दोपहर तक शहर के कई हिस्सों समेत 50 से अधिक गांवों में बिना बिजली के लोग गर्मी व पानी के संकट से जूझते रहे।
विज्ञापन

गोवर्धन में 70 विद्युत खंभे और छह ट्रांसफाॅर्मर, बलदेव-फरह में 54 खंभे और 5 ट्रांसफाॅर्मर, लक्ष्मी नगर में 45 खंभे और 5 ट्रांसफाॅर्मर तथा मांट में 42 विद्युत खंभे और दो ट्रांसफाॅर्मर फुंक गए। कई इलाकों में खंभे गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ। आंधी से सबसे अधिक नुकसान 11 केवी और 33 केवी लाइनों को हुआ है। भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से घरों में पंखे, कूलर और एसी बंद हो गए, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पेयजल संकट भी गहरा गया। कई मोहल्लों में लोग रातभर गर्मी में जागने को मजबूर रहे। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि आंधी के कारण क्षतिग्रस्त हुए विद्युत खंभे और ट्रांसफाॅर्मरों को बदलने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन



अधिकारियों की परेशानी बढ़ाई
बृहस्पतिवार को आई आंधी से क्षतिग्रस्त विद्युत उपकरणों को विद्युत निगम की टीम बदल भी नहीं पाई थी कि शुक्रवार को दोबारा तेज हवाओं ने विद्युत खंभों और ट्रांसफाॅर्मरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। कई स्थानों पर खंभे टूट गए तथा ट्रांसफाॅर्मर गिर गए। टीम मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य में जुट गई। जिले के लगभग सभी सब स्टेशनों में लगे विद्युत उपकरणों में खराबी आ गई। इसे सुधारने के लिए निगम की तकनीकी टीम देर रात तक सुधार कार्य में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed