फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   21-Year-Old Woman Dies by Hanging Under Suspicious Circumstances

21 वर्षीय युवती ने दी जान: माता-पिता में चल रहा है झगड़ा, परेशान थी शिवानी; फंदे पर लटकी मिली लाश

Tue, 25 Aug 2026 12:17 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 25 Aug 2026 12:17 PM IST
सार

सौंख क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला, जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माता-पिता के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच हुई मौत पर ननिहाल पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस जांच में जुटी है।
 

विज्ञापन
21-Year-Old Woman Dies by Hanging Under Suspicious Circumstances
शिवानी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के सौंख में 21 वर्षीय युवती का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंच गई।  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के माता-पिता में पिछले दो वर्षों से आपस मे विवाद चल रहा था। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन



थाना मगोर्रा के गांव बछगांव के नगला छतरी निवासी यदुवीर सिंह की 21 वर्षीय बेटी शिवानी ने सोमवार की रात करीब 2 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत हो गई। उसकी लाश साड़ी के फंदे से पंखे पर लटकी मिली। परिजन को पता जब चला जब किसी काम से पिता यदुवीर सिंह ने कमरे के गेट खोला। शिवानी का शव  फंदे पर लटका मिला। इससे पिता रघुवीर सिंह के पैरोंतले जमीन खिसक गई। सूचना पर मगोर्रा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक शिवानी के पिता यदुवीर सिंह और मां नीतू देवी का पिछले दो वर्षों से आपसी विवाद चल रहा था। विवाद के बाद से ही मां नीतू अपने पुत्र शिवम के साथ मायके जनपद डीग के थाना कुम्हेर के गांव श्योरावली रह रही थी। शिवानी अपने पिता यदुवीर सिह के साथ गांव बछगांव के नगला छतरी में रह रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि माता- पिता के विवाद से मृतक शिवानी परेशान चल रही थी। ननिहाल पक्ष के रघुवीर सिंह ने शिवानी की हत्या की आशंका जताई है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि संदिग्ध परिस्थितियों में युवती के फांसी लगा ली। इससे मौत हो गई। घटना की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed