{"_id":"5dd976918ebc3e548d6f1d9f","slug":"21-railwat-e-ticket-arrested-on-man-mathura-news-agr416714756","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन में 21 रेलवे ई टिकटों के साथ दलाल दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन में 21 रेलवे ई टिकटों के साथ दलाल दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। आरपीएफ की क्राइम ब्रांच व मथुरा आरपीएफ ने वृंदावन में जनरल स्टोर संचालक के यहां दबिश देकर रेलवे टिकट दलाल को पकड़ लिया है। स्टोर संचालक के पास से निजी आईडी पर बनाई गई 34 ई टिकट व टिकट बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
आरपीएफ की क्राइम ब्रांच व मथुरा आरपीएफ को सूचना मिली कि वृंदावन की अनाज मंडी चौराहा स्थित अग्रवाल स्टोर पर रेलवे की ई टिकटों की कालाबाजारी की जा रही है। इस पर आरपीएफ की टीम ने दबिश देकर अग्रवाल स्टोर संचालक चंद्रकांत अग्रवाल निवासी कृष्णकुंज बालाजी आश्रम रमणरेती रोड को पकड़ लिया। उसके कब्जे से आरपीएफ ने 1.11 लाख से अधिक रुपये की बनी हुई 21 रेलवे की ई टिकट बरामद की हैं। आरपीएफ की क्राइम ब्रांच ने मौके से कंप्यूटर, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद किए। क्राइम ब्रांच ने कंप्यूटर खंगाला तो उसमें निजी पांच आईडी बनाकर 4.20 लाख रुपये कीमत के रेलवे के ई टिकट बनाए जा चुके थे। आरपीएफ प्रभारी सीबी प्रसाद ने बताया कि चंद्रकांत से पूछताछ की जा रही है।