फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   20 children and 5 women fell ill and vomited after eating golgappas in Mathura

UP: गोलगप्पे खाने से 20 बच्चों व पांच महिलाओं की बिगड़ी तबीयत, हुई उल्टी; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची

Fri, 25 Jul 2025 10:55 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: विकास कुमार Updated Fri, 25 Jul 2025 10:55 PM IST
सार

शुक्रवार की दोपहर 4 बजे एक ठेले वाला गोलगप्पे-चाट लेकर पहुंचा था। गोलगप्पे के ठेले पर करीब 20 बच्चों और पांच महिलाओं ने गोलगप्पे व टिक्की आदि खाए। खाने के बाद ही बच्चों और महिलाओं को उल्टी और दस्त होने लगे। कुछ बच्चे अर्ध बेहोशी की हालत में पहुंच गए। 

विज्ञापन
20 children and 5 women fell ill and vomited after eating golgappas in Mathura
गोलगप्पे खाकर बीमार हुए बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मथुरा स्थित सौंख में गोलगप्पे खाने से बच्चों समेत महिलाओं की तबियत अचानक बिगड़ गई। हालत बिगड़ने से परिजन में खलबली मच गई। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की टीम गांव पहुंच गई और महिलाओं व बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। कुछ ग्रामीणों के बच्चे अडींग व सौंख के डॉक्टरों के क्लिनिकों में भर्ती होकर उपचार करा रहे हैं। 

विज्ञापन

थाना मगोर्रा के गांव बोरिपा में शुक्रवार की दोपहर 4 बजे एक ठेले वाला गोलगप्पे-चाट लेकर पहुंचा था। गोलगप्पे के ठेले पर करीब 20 बच्चों और पांच महिलाओं ने गोलगप्पे व टिक्की आदि खाए। खाने के बाद ही बच्चों और महिलाओं को उल्टी और दस्त होने लगे। कुछ बच्चे अर्ध बेहोशी की हालत में पहुंच गए। यह देखकर गांव में खलबली मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन लोग बच्चों और महिलाओं को उपचार के लिए हॉस्पिटल ले गए। जहां उनका उपचार चल रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर जिला चिकित्सा अधिकारी संजीव यादव व सीएससी प्रभारी नेहा चौधरी समेत चिकित्सको टीम गांव में पहुंच गई। दो एम्बुलेंस के अंदर बीमार बच्चों और महिलाओं का उपचार किया और दवाइयां दीं। 

विज्ञापन

सीएससी प्रभारी नेहा चौधरी ने बताया कि गोलगप्पे खाने से बच्चों समेत महिलाओं की तबीयत बिगड़ी है। एम्बुलेंस के साथ डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और दवाइयां दीं। गंभीर हालत होने पर बच्चों को जिला अस्पताल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed