फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   2 GRP constables extorted Rs 18,000 from students

Mathura: जीआरपी के सिपाहियों की करतूत...छह छात्रों से वसूले 18 हजार रुपये, शिकायत के बाद वापस मिली रकम

Thu, 13 Mar 2025 12:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Mar 2025 12:33 PM IST
सार

गोवा एक्सप्रेस में सफर कर रहे छह छात्रों से जीआरपी के दो कांस्टेबलों ने 18 हजार रुपये की वसूली कर डाली। मामले में शिकायत के बाद छात्रों को रकम वापस मिल सकी। 
 

विज्ञापन
2 GRP constables extorted Rs 18,000 from students
ट्रेन सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निजामुद्दीन से वास्कोडिगामा जा रही गोवा एक्सप्रेस में बुधवार को जीआरपी के दो कांस्टेबलों ने 6 छात्रों से 18 हजार रुपये वसूल लिए। दोनों सिपाही ट्रेन में निजामुद्दीन से चढ़े थे और आगरा कैंट स्टेशन पर उतर गए। कांस्टेबल ने 18 हजार रुपये पेटीएम अकाउंट में न लेकर पेंट्रीकार मैनेजर के अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए। शिकायत कर बाद मामला रेलवे के उच्चाधिकारियों के पास पहुंचा तो आगरा कैंट पर छात्रों के 18 हजार रुपये वापस कराकर समझौता करा लिया।
विज्ञापन


जीआरपी के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को गोवा एक्सप्रेस निजामुद्दीन स्टेशन से चली तो स्लीपर कोच में गोवा जा रहे 6 छात्र एसी कोच में मिलने वाली चादर कहीं से ले आए और अपनी-अपनी सीट पर सो गए। तभी आगरा कैंट जीआरपी के दो कास्टेबलों की नजर स्लीपर कोच में एसी कोच की चादरों पर पड़ीं तो उन्होंने जानकारी ली। छात्र डर गए। आरोप है कि दोनों सिपाहियों ने प्रति छात्र 20 हजार रुपये मांगे। बात 3000 रुपये प्रति छात्र पर तय हुई। 
विज्ञापन


सिपाहियों ने वसूली के 18 हजार रुपये ट्रेन की पैंट्रीकार के मैनेजर के अकाउंट में डलवा दिए। छात्रों ने अपने परिचितों को फोन किया। इसके बाद मामला जीआरपी के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आ गया। मामला ऊपर तक पहुंचा तो कार्रवाई के डर से पैंट्रीकार के मैनेजर से बात की और अकाउंट में 18 हजार रुपये ट्रांसफर करके उन्हें छात्रों को वापस करने को बोला। मामले में जीआरपी के उच्चाधिकारियों ने जांच पड़ताल कराई तो दोनों कांस्टेबल मथुरा जीआरपी के निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन



जीआरपी थाना प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि एसी कोच के तकिया और चादर लेकर कुछ युवक ट्रेन के स्लीपर कोच में चले गए थे। इसे लेकर कोच अटेंडेंट और युवकों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पास हुआ था। जीआरपी के कांस्टेबलों ने मामले को शांत कराया। युवकों और पेंट्रीकार कर्मचारियों के बीच समझौता हो गया। रुपये वसूलने के मामले की जांच कराई जा रही है। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed