फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   2.69 lakh looted from the bike dealer

नौहझील में बाइक डीलर से 2.69 लाख लूटे

Sun, 08 Mar 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 08 Mar 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
 2.69 lakh looted from the bike dealer
नौहझील कस्बे के बजाज आटोमोबाइल के सबडीलर से बाइक सवार तीन अपराधियों ने तमंचे के बल पर 2,69,500 रुपये लूट लिए। विरोध करने पर कनपटी पर तमंचा लगाकर गोली मारने की धमकी दी। लुटेरे तमंचे लहराते हुए भाग गए।
विज्ञापन

 
नौहझील की आदर्श नगर कालोनी निवासी श्रवण उर्फ शरमन अग्रवाल पुत्र रमेश चंद्र अग्रवाल की नौहझील कस्बा में हर्ष आटोमोबाइल नाम से बजाज बाइक की सब डीलरशिप है। रविवार शाम करीब सात बजे सरमन अग्रवाल दिन भर की बिकौती की रकम 2,69,500 रुपये बैग में लेकर पैदल घर जा रहे थे।
विज्ञापन


बस स्टैंड के निकट पीछे से पीले रंग की बाइक पर मुंह पर कपड़ा बांधकर आए तीन लुटेरों ने बैग लूट लिया। सरमन ने विरोध किया तो लुटेरों ने उनकी कनपटी पर तमंचे लगा दिए। बैग लूटकर लुटेरे बाइक से शेरगढ़ की ओर भाग गए। इस दौरान वे करीब आधे किलोमीटर इलाके में तमंचे लहराते हुए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को हुई लूट की घटना से नौहझील के व्यापारियों में आक्रोश है। सूचना पर नौहझील पुलिस पहुंच गई और वायरलेस पर सूचना देकर वाहनों की चेकिंग कराई। साथ ही श्रवण उर्फ शरमन अग्रवाल को साथ लेकर लुटेरों की तलाश में जुटी रही, लेकिन कोई लुटेरा हाथ नहीं लग सका। इस मामले में सरमन अग्रवाल ने नौहझील थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed