{"_id":"623f27a2599ecb66116b9248","slug":"18-98-lakh-people-of-4-71-lakh-families-will-get-free-ration-mathura-news-mtr5150929144","type":"story","status":"publish","title_hn":"४.७१ लाख परिवारों के १८.९८ लाख लोगों को मिलेगा निशुल्क राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
४.७१ लाख परिवारों के १८.९८ लाख लोगों को मिलेगा निशुल्क राशन
विज्ञापन
मथुरा। शपथ ग्रहण के बाद योगी मंत्रिमंडल ने निशुल्क राशन की अवधि को तीन माह के लिए और बढ़ा दिया है। इसका लाभ जनपद के ४.७१ लाख परिवारों को मिलेगा। इनमें १८.९८ लाख लोग लाभान्वित होंगे।
कोविड के दौरान पैदा हुई विपरीत परिस्थितियों में लोगों को राशन की व्यवस्था के लिए सरकार ने सामान्य राशन वितरण के साथ ही पीएमजीकेवाई के तहत विशेष वितरण की सौगात दी थी। इसमें पांच किलो राशन प्रति यूनिट की दर से निशुल्क राशन वितरित किया गया। यह योजना मार्च २०२२ तक प्रभावी थी लेकिन बीते दिवस शुक्रवार को योगी सरकार द्वारा एक बार फिर शपथ लेने के बाद इस राशन व्यवस्था को तीन माह के लिए और प्रभावी किया गया है।
इससे मथुरा जनपद में ४ लाख ७१ हजार २२७ परिवारों को लाभ मिलेगा। इन परिवारों में १८ लाख ९८ हजार ८५९ सदस्य हैं। इसमें अंत्योदय के ४१ हजार ४२४३६ कार्डधारक हैं तो पात्र गृहस्थी के ४ लाख २९ हजार ७९१ गार्डधारक परिवार हैं। इन कार्ड धारकों को पीएमजीकेवाई के तहत राशन वितरण की व्यवस्था प्रभावी रहने का सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
अभी सामान्य वितरण में अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड पर २० किलो गेहूं और १५ किलो चावल मिल रहा है, जबकि पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को ०३ किलोग्राम गेहूं और ०२ किलो ग्राम चावल प्रति यूनिट के तहत दिया जा रहा है। पीएमजीकेवाई के तहत अंत्योदय और पात्र गृहस्थी में तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल प्रति यूनिट दिए जाने का प्रावधान है।