{"_id":"6aac3461c53fd7d943088984","slug":"1577-lakh-swindled-from-two-people-via-app-link-mathura-news-c-369-1-mt11009-152728-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: एप का लिंक भेजकर दो लोगों से ठगे 15.77 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: एप का लिंक भेजकर दो लोगों से ठगे 15.77 लाख
विज्ञापन
मथुरा। शेयर बाजार में दोगुना मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने पूर्व नौसैनिक समेत दो लोगों से 15.77 लाख रुपये की ठगी कर ली। शातिरों ने लिंक भेजकर मोबाइल में एप डाउनलोड कराया। इसके बाद पीड़ितों से रकम ट्रांसफर कराई और बाद में नंबर ब्लॉक कर दिया। पीड़ितों ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मांट क्षेत्र के सहदगढ़ी निवासी राजेंद्र सिंह ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया है कि 9 और 10 सितंबर को उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर रीबेलो-यूएस नामक एप का लिंक भेजा और शेयर बाजार में बोनस व कमीशन के नाम पर दोगुना मुनाफे का झांसा दिया। इसके बाद अलग-अलग माध्यमों से उनसे 10.77 रकम जमा कराई। कुछ समय मुनाफे की रकम वापस करने का आश्वासन दिया। वह फोनकर्ता की बातों में आ गए। समय बीतने के बाद उन्होंने फोनकर्ता से संपर्क किया तो उसने टालमटोल कर दिया। इससे वह परेशान होने लगे। इसके बाद फोनकर्ता ने उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। वहीं कोसीकलां क्षेत्र के शेरगढ़ रोड निवासी प्रदीप कुमार ने 15 सितंबर को दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया है कि उनके पास किसी अनजान नंबर से कॉल आई। रिश्तेदारों की पहचान बताकर उसने झांसे में लिया। इसके बाद उसने ऑनलाइन माध्यम से 5 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ितों ने साइबर थाने की पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। एसपी क्राइम श्वेता यादव ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही रकम वापस कराई जाएगी और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
--
ठगों से ऐसे बचें
अपना बैंक खाता विवरण, पासवर्ड, एटीएम पिन, यूपीआई पिन, क्रेडिट/डेबिट कार्ड नंबर और ओटीपी किसी के साथ भी फोन, मैसेज या ईमेल पर साझा न करें। बैंक या कोई भी सरकारी संस्थान कभी भी फोन पर पासवर्ड या ओटीपी नहीं मांगता है। अज्ञात लिंक और एप्स से सावधान रहें, लालच के झांसे में न आएं, मोबाइल फोन में मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें। संदेह होने पर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराएं।