{"_id":"688bb139284d9804b3049e40","slug":"1538-applications-received-for-admission-in-navodaya-vidyalaya-mathura-news-c-369-1-mt11008-133550-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आए 1538 आवेदन, बढ़ाई तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आए 1538 आवेदन, बढ़ाई तिथि
विज्ञापन
मथुरा। नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि अब 13 अगस्त कर दी गई है। इसके लिए पहले 29 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन की समय सीमा निर्धारित की गई थी। अभी तक केवल 1538 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए हैं। आवेदन का लक्ष्य इस बार 4 हजार रखा गया है।
नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में कुल 80 सीटें उपलब्ध हैं। इसके चलते नवोदय विद्यालय में 2025-26 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। नवोदय के उप प्राचार्य सुधीर मिश्रा ने बताया कि अभी तक जिले के दस ब्लॉकों में कुल 1538 आवेदन ही आए हैं, जिसके चलते आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई से बढ़ाकर 13 अगस्त कर दी है। वहीं स्कूलों में भी अधिक से अधिक आवेदन करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि नवोदय की टीम अब ब्लॉक स्तर के स्कूलों में संपर्क कर आवेदन को बढ़ाने के लिए अभियान चलाएगी। अभिभावकों को भी सलाह दी जा रही है कि अगर वे चाहते हैं कि उनका बच्चा नवोदय विद्यालय में पढ़े तो जल्द ही अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें। आवेदन में किसी भी तरह की गलती से प्रवेश का अवसर छूट सकता है। वंचित सभी बच्चे समय रहते सावधानीपूर्वक आवेदन कर सकते हैं।