फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   14-Year-Old Girl Travels Alone to Mathura After Fight With Mother

UP: मां ने डांट लगाई तो घर छोड़ आई किशोरी...दिल्ली से ट्रेन पकड़कर पहुंची मथुरा, जीआरपी को ये बताया

Fri, 17 Oct 2025 03:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Oct 2025 03:36 PM IST
सार

मथुरा जीआरपी ने 14 वर्षीय किशोरी को देखा, तो उससे पूछताछ की। इसके बाद परिजनों को बुला लिया। किशोरी को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया। 

विज्ञापन
14-Year-Old Girl Travels Alone to Mathura After Fight With Mother
मथुरा रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसीि

विस्तार

दिल्ली की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी अपनी मां की डांट से नाराज होकर ट्रेन में सवार हो गई। वो अकेले ही मथुरा पहुंच गई। जीआरपी मथुरा की तत्परता से उसे सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना जीआरपी को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि दिल्ली से बांद्रा जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कोच में एक किशोरी गुमसुम बैठी है। सूचना पर महिला कांस्टेबल शबाना बानो और क्यूआरटी टीम प्लेटफार्म पर पहुंची। जैसे ही ट्रेन मथुरा पहुंची, किशोरी को अपनी सुरक्षा में ले लिया गया। किशोरी ने बताया कि मां से झगड़ा होने के कारण वह घर छोड़कर निकल गई थी। उसने अपने परिजन का नंबर थाने को दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही किशोरी के परिजन थाने पहुंचे और जीआरपी ने किशोरी को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि यह घटना किशोरी की नासमझ के कारण हुई, लेकिन जीआरपी की तत्परता से वह सुरक्षित अपने घर लौट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed