फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   1.33 Lakh Withdrawn from Youth's Account Complaint Filed

Mathura News: युवक के खाते से निकाले 1.33 लाख रुपये, तहरीर दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
1.33 Lakh Withdrawn from Youth's Account Complaint Filed
पीड़ित किसान के खाते से निकाले एक लाख तैतीस हजार रुपये
सुरीर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के बैंक खाते से 1.33 लाख रुपये निकलने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले में सुरीर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव ढोकलावास निवासी ऊदल सिंह ने तहरीर में बताया है कि चार माह पूर्व उनके पास तीन युवक आए और होमलोन के नाम पर लाखों रुपये दिलाने का झांसा दिया। भारतीय स्टेट बैंक टैंटीगांव में खाता खुलवाया। आरोप है कि खाता खुलवाते समय तीनों में से एक युवक ने अपना फोन नंबर बैंक में लिखवा दिया। काफी समय तक होमलोन नहीं हुआ। इस पर ऊदल सिंह ने अपनी दो बीघा जमीन बेचने के एवज में मिले चेक को भारतीय स्टेट बैंक टैंटीगांव के खाते में जमा करा दिया।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, आरोपी युवक ने उसके खाते से फोनपे के जरिए दो दिन में एक लाख 33 हजार रुपये निकालकर अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। बृहस्पतिवार को जब पीड़ित अपने खाते से रुपये निकालने गया तब मामले की जानकारी हुई। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed