फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   123 colleges that embezzled scholarships will also be investigated

छात्रवृत्ति घोटाला: 123 कॉलेजों की होगी जांच, विद्यार्थियों का मार लिया हक; जांच रिपोर्ट का इंतजार

Wed, 28 May 2025 12:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 May 2025 12:22 PM IST
सार

छात्रवृत्ति घोटाले में 123 कॉलेज भी जांच के घेरे में आ गए हैं। समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह ने बताया है कि 123 कॉलेजों की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की दिशा तय की जाएगी।
 

विज्ञापन
123 colleges that embezzled scholarships will also be investigated
छात्रवृत्ति घोटाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विद्यार्थियों के हक की छात्रवृत्ति डकारने वाले कॉलेजों की जांच का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब 123 अन्य कॉलेेज भी जांच के घेरे में आ गए हैं। छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर इन कॉलेजों की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, वर्ष 2015 से 2021 तक जिले के 153 कालेजों में छात्रवृत्ति का फर्जीवाड़ा कर विद्यार्थियों का हक मार लिया था। इसके बाद प्रदेश सरकार के गृह सचिव ने आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को जांच के आदेश दिए थे। सभी कॉलेजों की जांच पूरी हो गई है।
विज्ञापन


साथ ही ईओडब्ल्यू के अधिकारी ने कॉलेज प्रबंधकों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है। वहीं अन्य 123 कॉलेज भी जांच के घेरे में आ गए हैं। समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र पाल सिंह ने बताया है कि 123 कॉलेजों की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की दिशा तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed