फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   1,200 kg of paneer and 3,000 liters of milk destroyed

Mathura News: 1200 किलो पनीर और 3 हजार लीटर दूध नष्ट कराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
1,200 kg of paneer and 3,000 liters of milk destroyed
कोसीकलां। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को गोपाल बाग में एक डेयरी पर छापा मार कर दूषित पनीर बनते पकड़ लिया। टीम ने डेयरी परिसर को सील करने के साथ ही पाउडर, रिफाइंड और घी को सीज कर दिया है। वहीं डेयरी पर बिक्री के लिए तैयार किया गया 1200 किलो नकली पनीर, 3000 लीटर मिश्रित दूध नष्ट करा दिया। टीम ने खाद्य पदार्थों के 6 नमूने लेकर जांच को भेजे हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय जतिन कुमार सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर क्षेत्र में मिलावटी व खराब खाद्य सामग्री को लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है। एफएसडीए की टीम पुलिस बल के साथ शाहपुर रोड, गोपाल बाग पर कल्लू डेयरी पर पहुंची। यहां अधोमानक सामग्री से नकली पनीर बनाया जा रहा था। डेयरी से दूषित पनीर, घी, क्रीम, दूध के नमूने लिए। टीम ने करीब 3 लाख 36 हजार 1200 किलोग्राम दूषित पनीर तथा करीब 2 लाख 10 हजार रुपये कीमत के 3000 लीटर मिश्रित दूध को मौके पर गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया। खाद्य लाइसेंस को निरस्त कर डेयरी परिसर को भी सील कर दिया।
विज्ञापन

आरएसडी डेयरी से पनीर का एक नमूना लिया। सहायक आयुक्त जतीन कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान लिए गए 6 नमूनों को राजकीय खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम नरेश सिंह, जितेन्द्र सिंह, अरुण राणा, धर्मेंद्र सिंह, मोहर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed