फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   11 people injured in dog attack in Kosikalan in Mathura

UP: कुत्तों का आतंक...एक दिन में 11 लोगों को काटा, दो मासूमों पर किया हमला; महिलाएं भी हुईं घायल

Fri, 31 Oct 2025 08:13 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 31 Oct 2025 08:13 PM IST
सार

मथुरा के कोसीकलां में कुत्तों ने आतंक मचा दिया। काटकर 11 लोगों को घायल कर दिया। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। लोगों ने कहा कि कुत्तों के हमले के चलते घर से निकलने में भी डर लगता है।

विज्ञापन
11 people injured in dog attack in Kosikalan in Mathura
कुत्ते के हमले में घायल बच्चे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में शुक्रवार को कुत्तों ने दो मासूम समेत 11 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों में दो महिलाएं शामिल है।
विज्ञापन


शहर के मीना नगर में घर के बाहर खड़े दो मासूम आरिश (6), लक्ष्मी (4) को कुत्ते ने काट लिया। वहीं उषा (28) घर के पास किराने की दुकान से कुछ सामान खरीदने गईं थीं, तभी अचानक कुत्तों के झुंड ने उन हमला कर घायल कर दिया। वहीं लालाराम मार्ग पर अशफाक( 24), ताहिर (45), सलमान (15), शाकिर (18) पर भी कुत्तों ने हमला कर चेहरे, कमर व हाथ पर काट दिया। 

अग्रसेन मार्ग पर टेंपो के इंतजार में खड़ी रामवत्ती (50) को कुत्ते ने अपना निशाना बनाया। ऑफिसर्स कॉलोनी में राजकुमार के भजीते पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बचाने आए राजकुमार को काटकर घायल कर दिया। चही कॉलोनी के चिन्टू (16) और लोकेश (10) को भी कुत्तों ने अपना निशाना बना लिया। सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया गया है।
विज्ञापन


 करन कुमार, पवन सिंह ने कहा कि नगर में कुत्ते खूंखार हो गए है। लोगों को घर से निकलने में डर लगने लगा है। कुत्तों को पकड़ कर अन्यत्र जगह भेज देना चाहिए। लियाकत अली, सुभाष चंद का कहना है कि कुत्ते रात को इतना भौंकते हैं कि सोना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed