फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   11 accused who took the police hostage sent to jail

पुलिस को बंधक बनाने वाले 11 आरोपी जेल भेजे

Thu, 23 Sep 2021 07:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
11 accused who took the police hostage sent to jail
वृंदावन (मथुरा)। साइबर अपराध की जांच को गई आगरा पुलिस टीम को बंधक बनाकर मारपीट करने के सभी 11 आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। सभी 11 आरोपियों की पुलिस क्राइम हिस्ट्री की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि फर्जी कागजात तैयार कर अपराध करने के मामले की जांच के लिए आगरा साइबर सेल के उपनिरीक्षक चेतन भारद्वाज के साथ कांस्टेबल प्रिंस व परवेज सुनरख मार्ग स्थित छह शिखर मंदिर के पास एक मकान में पहुंचे। मंगलवार रात लगभग 12 बजे मकान से सटे एक खाली प्लॉट पर पहले से मौजूद कुछ लोगों ने सादा कपड़ों में आए पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। इसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंची वृंदावन पुलिस पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े गए नीरज कुमार, राकेश कुमार, कन्हैया, प्रेमपाल, अमित, कमल, दिनेश, विष्णु, धनवीर, संजय, शरद सैनी से तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की क्राइम हिस्ट्री की जांच की जा रही है। इनमें जैंत गांव का अर्जुन भी शामिल है। अर्जुन पर हत्या का मामला वृंदावन कोतवाली में दर्ज है, जबकि अन्य अपराध की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed