{"_id":"6a46b61847ca67052b0b153e","slug":"106-e-rickshaws-and-autos-seized-challans-issued-to-167-mathura-news-c-161-1-vrn1004-103331-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 106 ई रिक्शा और ऑटो सीज, 167 का काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 106 ई रिक्शा और ऑटो सीज, 167 का काटा चालान
विज्ञापन
वृंदावन। नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार लाने और प्रतिदिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया है। अभियान के पहले दिन तिराहे -चौराहों पर चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने निर्धारित रूट पर ई रिक्शा और ऑटो चलने पर उनके विरुद्ध सीज एवं चालान की कार्रवाई की है। इसके लिए छह अतिरिक्त टीमें लगाई गई हैं।
लंबे समय के बाद नगर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को लेकर यातायात पुलिस ने मथुरा-वृंदावन में चेकिंग अभियान की शुरुआत की है। इसके लिए यातायात पुलिस के साथ अतिरिक्त छह यातायात पुलिस टीमें तिराहे-चौराहों पर तैनात की है। इसमें प्रत्येक टीम में एक टीएसआई और चार कांस्टेबल तिराहे-चौराहों पर वाहन चेकिंग के लिए तैनात किए हैं। अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 483 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम 1988 के अनुसार कार्यवाही की गयी। मथुरा -वृंदावन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और निर्धारित रूट पर ई रिक्शा न चलते पाए जाने पर यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 106 ई रिक्शा और ऑटो किए सीज, 167 का चालान किया। क्षेत्राधिकारी यातायात के निर्देशन में चले अभियान में नगर के प्रमुख मार्गों विशेषकर सौ शैया अस्पताल से प्रेम मंदिर और छटीकरा से प्रेम मंदिर तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। अन्य यातायात नियमों का उलंघन करने वाले 483 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम 1988 के अनुसार कार्यवाही की गयी।
सीओ यातायात संदीप सिंह ने बताया कि मथुरा-वृंदावन में यातायात व्यवस्था में सुधार लाने और निर्धारित रूट पर ई रिक्शा और ऑटो चलें, इसके लिए चेकिंग अभियान की शुरुआत की गई है। जब तक पूरी तरह नगर में अवैध ई रिक्शा या जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं है, ऐसे ई रिक्शाओं के विरुद्ध सीज एवं चालान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर की यातायात व्यवस्था के लिए सभी तिराहे चौराहों पर पहले से तैनात यातायात उपनिरीक्षक एवं सिपाही की तैनाती के अलावा तिराहे-चौराहों पर छह अतिरिक्त टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
-- -- --
लाउडस्पीकर से किया चालकों को जागरूक
कार्रवाई के साथ-साथ यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा और ऑटो चालकों को नियमों के प्रति जागरूक भी किया। पुलिस टीम ने पीए सिस्टम (लाउडस्पीकर) के माध्यम से सभी चालकों को सख्त हिदायत दी कि वे केवल अपने निर्धारित रूट पर ही वाहन चलाएं। यातायात विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यदि भविष्य में दोबारा नियमों की अनदेखी की गई, तो इससे भी अधिक कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।