{"_id":"65f0c4447e9c6edfaf00f7e7","slug":"100-houses-lost-electricity-for-20-hours-mathura-news-c-369-1-mt11006-110191-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 20 घंटे गुल रही 100 घरों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 20 घंटे गुल रही 100 घरों की बिजली
विज्ञापन
मथुरा। राधिका विहार उपकेंद्र से जुड़ी बसंत विहार कॉलोनी में 20 घंटे तक 100 घरों की बिजली गुल रही। जेई रवि कुमार मौर्य ने बताया कि रात करीब 12 बजे बसंत विहार कॉलोनी में लगे तीन ट्रांसफॉर्मर की आपूर्ति बंद हो गई। जांच में पता चला कि 11 हजार वोल्टेज अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट हो गया है। मंगलवार देर शाम में फाल्ट सही हो पाया। कार्य के दौरान कॉलोनी के करीब 100 घरों में बिजली आपूर्ति बंद रही।
आज 4 घंटे बाधित रहेगी बिजली
अधिशासी अभियंता अनिल कुमार पाल ने बताया कि वाटर वर्क्स स्थित 8 एमवीए ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कराई जाएगी। इस कारण 11 केवी फीडर नानक नगर, कृष्णा नगर, राधा नगर, बैंक कॉलोनी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाधित रहेगी।
महिलाओं ने कृष्णा नगर बिजली घर पर किया प्रदर्शन
मथुरा। अंडर ग्राउंड फाल्ट होने की वजह से विष्णु पुरी कॉलोनी की बिजली सप्लाई बाधित हो गई थी। निगम की टीम ने फाल्ट सही करा दिया लेकिन लोगों के घरों में कई घंटे तक लो वोल्टेज की समस्या रही। इससे गुस्साईं महिलाएं कृष्णा नगर बिजली घर पहुंच गई। महिलाओं ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद निगम की टीम ने आनन-फानन में ओवरहेड केबल डालकर बिजली आपूर्ति को सही किया। संवाद