{"_id":"67c20f0a795836277602aceb","slug":"10-thousand-quintals-of-sugarcane-purchased-at-two-centers-mathura-news-c-369-1-mt11008-125892-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दो केंद्रों पर खरीदा 10 हजार क्विंटल गन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दो केंद्रों पर खरीदा 10 हजार क्विंटल गन्ना
विज्ञापन
मथुरा। छाता में चीनी मिल बंद होने से यहां पर गन्ना की खेती करने वाले किसानों का गन्ना बुलंदशहर के साबितगढ़ चीनी मिल में खरीद होकर जा रहा है। चीनी मिल से जिले में दो केंद्रों का संचालन किया था, जिसमें छाता और बाघर्रा केंद्रों पर खरीद हो रही थी। अब तक 200 किसानों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 70 किसानों से 10 हजार क्विंटल गन्ना खरीदा गया।
गन्ना खरीद के सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि चीनी मिल के लिए गन्ना विभाग की ओर से जिले में रकबा बढ़ाया जा रहा है। अभी तक 300 हेक्टेयर भूमि में गन्ना की फसल हो रही है लेकिन अब छाता चीनी मिल शुरू होने में अभी समय लग रहा है। फसल के लिए रकबा बढ़वाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी से दो केंद्रों पर खरीद शुरू हो गई थी जो 28 फरवरी तक थी, लेकिन अभी कुछ किसानों का गन्ना खरीदने के लिए रह गया है।
सचिव ने बताया कि छाता केंद्र पर 2900 क्विंटल और बाघर्रा केंद्र पर 7100 क्विंटल की खरीद शुक्रवार तक हुई। इन किसानों को 27.90 लाख का भुगतान कर दिया गया है। किसानों को गन्ना के लिए निर्धारित दर 370 रुपये क्विंटल के मूल्य से खरीदा गया है। किसानों को दो सप्ताह के अंतराल पर भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन
जिले में किसानों के गन्ना खरीदने के लिए दो केंद्र संचालित किए गए हैं। अब तक 10 हजार क्विंटल गन्ना खरीदा गया है। - ओमप्रकाश सिंह, जिला गन्ना अधिकारी