फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   10 thousand people living in coastal areas cut off electricity

Mathura News: तटीय इलाकों में रह रहे 10 हजार लोगों की बिजली काटी

Sun, 16 Jul 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sun, 16 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
10 thousand people living in coastal areas cut off electricity
- यमुना के पानी की जद में आए विद्युत ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

- जलस्तर सामान्य होने तक बंद रहेगी बिजली
- डेंपियर नगर में शुक्रवार रात से बिजली की आवाजाही बनी रही
संवाद न्यूज एजेंसी

मथुरा। यमुना के तटवर्ती क्षेत्रों में बसीं एक दर्जन से अधिक काॅलोनियों पर एक और आफत आ गई है। इन क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई है, जिससे करीब 10 हजार से अधिक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यमुना में जलस्तर सामान्य होने के बाद ही आपूर्ति बहाल करने की बात कही गई है।

शनिवार को शहर के निचले इलाकों में बनी काॅलोनियों में यमुना का पानी घुसने लगा है। काॅलोनियों में लगे ट्रांसफार्मर तक पानी पहुंच गया। इससे ट्रांसफार्मरो को उस स्थान से हटा दिया गया है। तिवारीपुरम में बारिश और यमुना का पानी आ जाने से ट्रांसफार्मर हटा दिया गया। इससे काॅलोनी में रह रहे 100 परिवार बिना बिजली के ही रहने को मजबूर हैं। काॅलोनी में शाम होते ही अंधकार छा गया। मसानी विद्युत सब स्टेशन के अन्तर्गत जयसिंहपुरा क्षेत्र, गणेश टीला खादर में एक ट्रांसफर को हटा दिया गया है। यमुना की स्थिति सामान्य होने पर ही क्षेत्र में पुनः ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा तब तक क्षेत्र में रह रहे 400 से अधिक परिवारोें को परेशानी झेलनी पड़ेगी। वृंदावन सब स्टेशन से पोषित पानीघाट क्षेत्र, चैतन्य कुटी क्षेत्र स्थित मैत्री महिला आश्रय सदन के पीछे खादर में बनीं काॅलोनी, केशवनगर, गाविन्द नगर, कालीदह क्षेत्र, तुलसीवन के पीछे बनी काॅलोनी, भक्ति विहार काॅलोनी की बिजली काट दी गई है। इससे 7 हजार से अधिक घरों में रह रहे लागों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मथुरा के डेंपियर नगर, राधिका विहार, चैक बाजार समेत कई क्षेत्रों में शुक्रवार रात से शनिवार देर शाम तक विद्युत व्यवस्था चरमराई रही। दिनभर बिजली की आंखमिचैली के कारण लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ा। उमसभरी गर्मी में बिजली की आवाजाही के कारण लोगों के कामकाज भी नहीं हो पाए। लोगों में बिगड़ती विद्युत व्यवस्था को लेकर रोष व्याप्त है। डैंपियर नगर समेत कई क्षेत्रों में बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर एक्सईएन कुंवर शर्मा का कहना है कि नगर निगम के पार्षद द्वारा कोई सुधार कार्य कराया जा रहा है, इस कारण बार-बार बिजली काटी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed