फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   10 lakh theft in soldiers' homes, report not filed

फौजियों के घरों में 10 लाख रुपये की चोरी, नहीं दर्ज रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
10 lakh theft in soldiers' homes, report not filed
मथुरा। हाईवे के एटीवी के पीछे अजय नगर कॉलोनी में रिटायर्ड फौजी और फौजी के बंद मकानों को निशाना बनाते हुए चोर १० लाख रुपये की नकदी और जेवरात चुरा ले गए। दोनों परिवार होली मनाने के लिए गांव गए थे। लौटकर आकर देखा तो दंग रह गए। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने जानकारी जरूर जुटाई, पर मुकदमा दर्ज तक नहीं किया।
विज्ञापन

थाना हाईवे की अजय नगर कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड सैनिक गजेंद्र सिंह होली मनाने के लिए परिवार के साथ गांव नगला गूजर सादाबाद गए थे। पीछे से बंद मकान को देखकर चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़ लिया। इसके बाद घर में अंदर घुसकर चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर करीब ८ लाख रुपये के नकदी और जेवरात को चुरा लिया।
विज्ञापन

चोरों ने इत्मीनान से इस घर में वारदात को अंजाम दिया और बड़े आराम से यहां बैठकर फल वगैरह भी खाए। रिटायर्ड फौजी के लौटकर आए तो देखा घर का ताला टूटा पड़ा है। अंदर घुसकर देखा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने केवल जानकारी जुटाई और उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी ने बताया कि करीब ११ तोला सोना, ४०० ग्राम चांदी, ५४ हजार की नकदी और कीमती सामान चोरी हुआ है। जेवरात में हार, अंगूठी, चूड़ी, पायल और जंजीर है। इसी कॉलोनी में रहने वाले फौजी नेत्रपाल सिंह के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। नेत्रपाल ड्यूटी पर हैं, जबकि उनके परिजन ताला लगाकर घर से होली खेलने अपने गांव गए हुए थे। ताला तोड़कर चोरों ने उनके घर से भी करीब ढाई से तीन लाख रुपये कीमत का जेवरात, कपड़ा, नकदी और कीमती सामान चोरी किया है। हालांकि दोनों पीड़ित परिवारों ने तहरीर दी है, पर रविवार की देरशाम तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।

....कहां गई पुलिस की चेतक, डायल-११२ व थाना पुलिस
अब सवाल खड़ा होता है कि चोर बड़े ही इत्मीनान से चोरी की वारदात को अंजाम देते रहे, पर पुलिस की चेतक, थाना पुलिस और डायल ११२ पर मुस्तैद पुलिस क्या कर रही थी। इससे यह साफ होता है कि पुलिस पेट्रोलिंग ही नहीं कर रही। लगातार चोरी की बढ़ रही वारदातों से हर कोई डरा और सहमा हुआ है। खास यह है कि चोरी होने के बाद भी मुकदमा दर्ज न किया जाना भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
जल्द करेंगे चोरी का खुलासा : मार्तंड
अजय नगर में चोरी की वारदातों की तहरीर मिल गई है। जल्द ही मुकदमा दर्ज करके चोरी की खुलासा करके माल बरामद किया जाएगा।
- मार्तंड प्रकाश सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed