{"_id":"6912f949411ce183cf0e5fc9","slug":"1-year-old-girl-kidnapped-from-vrindavan-footpath-woman-caught-on-cctv-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन: एक वर्ष की बच्ची का अपहरण...200 कैमरे खंगाले तब पुलिस को मिले अहम सुराग, कैद हुई अपहरणकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन: एक वर्ष की बच्ची का अपहरण...200 कैमरे खंगाले तब पुलिस को मिले अहम सुराग, कैद हुई अपहरणकर्ता
Tue, 11 Nov 2025 02:22 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:22 PM IST
सार
फुटपाथ पर मां के संग सो रही एक वर्ष की बच्ची के अपहरण के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस हुलिए के आधार पर अब महिला की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृंदावन के रमणरेती चौकी के पास फुटपाथ पर मां के संग सो रही एक वर्ष की बच्ची के अपहरण के मामले में पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तब जाकर अहम सुराग हाथ लगे हैं। अपहरणकर्ता एक महिला बताई गई है और वह कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस हुलिए के आधार पर अब महिला की तलाश में जुट गई है। वहीं दूसरी ओर बच्ची के न मिलने पर मां का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। वह पूरे दिन चौकी पर ही बैठी रहती हैं।
हाथरस की रहने वाली गुड्डी देवी अपने पति से अलग होकर वृंदावन में रमणरेती चौकी के पास फुटपाथ पर रहती थीं। बृहस्पतिवार रात को सोते समय कोई महिला उनकी बच्ची को वहां से उठाकर ले गई। पुलिस ने इस मामले में अपहरण की एफआईआर दर्ज की है। कैमरे में कैद महिला की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई हैं, जो मथुरा के अलावा आसपास के जनपदों में पता कर रही है।