{"_id":"648e243c66c9b6445bb3cde02650118f","slug":"marriage-dispute-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा बदला, चिल्लाए लड़की वाले 'नहीं होगी शादी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हा बदला, चिल्लाए लड़की वाले 'नहीं होगी शादी'
ब्यूरो/अमर उजाला, जोया(अमरोहा)
Updated Thu, 03 Apr 2014 07:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में छोटे बेटे से रिश्ता तय कर बड़े बेटे से शादी की जिद चांदपुर के एक परिवार को महंगी पड़ी। लगन के बाद राज खुलने पर लड़की वालों ने शादी से इंकार कर दिया। बाद में कोतवाली में जुड़ी पंचायत में 1.30 लाख रुपए देने पर हुए समझौते में रिश्ता खत्म हो गया।
विज्ञापन
डिडौली क्षेत्र के पूरनपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने दो महीने पूर्व बेटी का रिश्ता बिजनौर जनपद के चांदपुर में रहने वाले युवक से तय किया था। लड़के को देखने के बाद तमाम रस्में पूरी हुई थी। पांच-छह दिन पहले लड़की के घर वाले लगन लेकर पहुंच गए। दोनों परिवारों के बीच लेनदेन हो गया।
विज्ञापन
लेकिन, लड़का बदल दिया। छोटे की जगह बड़े बेटे को सामने खड़ा कर दिया गया। जिसे लेकर रिश्ते में खटास पड़ गई। उस वक्त तो लड़की पक्ष के लोग घर लौट आए लेकिन फिर शादी से मना कर दिया। उधर, लड़के के परिजन जिद पर अड़ गए और सामान देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
मंगलवार को कोतवाली पहुंचे इस मामले को लेकर बुधवार को कोतवाल ने दोनों पक्षों को बुला लिया।