{"_id":"5d9b27028ebc3e93cc440802","slug":"many-people-injured-to-attack-by-a-mule-on-road-in-cantt-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: खच्चर ने मचाया आतंक, रोड पर चलने वालों को दौड़ा-दौड़ाकर काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: खच्चर ने मचाया आतंक, रोड पर चलने वालों को दौड़ा-दौड़ाकर काटा
Mon, 07 Oct 2019 05:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 07 Oct 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
खच्चर (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में एक खच्चर के आतंक से डर का माहौल पैदा गया। खच्चर ने कई लोगों को काटकर घायल कर दिया। सूचना के बाद नगर निगम का पशु दस्ता पहुंचा और उसे पकड़कर ले गए। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कैंट थाना क्षेत्र की आवास विकास कालोनी में काली मंदिर भक्तिनगर मार्ग पर एक खच्चर आतंक मचाने लगा। मार्ग पर गुजरने वाले हर एक को खच्चर ने निशाना बनाया। उस सड़क से गुजरने वाले पैदल हो, बाइक या कार सवार सभी पर लपक पड़ता था।
विज्ञापन
डर के मारे मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया। आसपास के लोग खच्चर को भगाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। इसके बाद डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी से उसे भगाना चाहा लेकिन उनको भी दौड़ा लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस ने नगर निगम के पशु दस्ते को बुलाया। दस्ते ने काफी मशक्कत के बाद खच्चर को पकड़ कर अपने वाहन से ले गए, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।