{"_id":"30f390e2-e2f1-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"man-raped-fellow-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस वहशी ने कर दिया सहयोगी टीचर का रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस वहशी ने कर दिया सहयोगी टीचर का रेप
लखनऊ/ इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 02 Jul 2013 01:58 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को स्कूल खुलने का पहला दिन था। कहां तक गुरुजी बच्चों को एक नया पाठ पढ़ाते, उन्हें अच्छी सीख देते, लेकिन इन गुरुजी की 'किस्म' तो कुछ और ही थी तभी तो इन्हें न अपनी मर्यादा और कुर्सी का खयाल रहा और न ही समाज का। इस वहशी ने अपनी सहकर्मी के साथ ही कर डाला दुष्कर्म।
विज्ञापन
स्कूल में कम आए थे बच्चे
लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा सत्र के पहले दिन ही शिक्षक जगत शर्मसार हो गया। स्कूल का पहला दिन होने से बच्चों की बहुत कम हाजिरी थी। ऐसे में शिक्षामित्र ने मौके का फायदा उठाकर स्कूल के ऑफिस में ही सहकर्मी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। इस दौरान कोई और स्टाफ न होने से युवती का चीख कोई सुन नहीं पाया।
विज्ञापन
घरवालों ने जमकर पीटा
महिला शिक्षामित्र के परिवार वालों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने आरोपी पकड़ा और जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन