फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   man make filth video then demanding money and threatening to viral in uttar pradesh

प्रेम जाल में फंसा कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर मांगे पैसे, नहीं देने पर वायरल करने की धमकी

Sat, 18 Aug 2018 12:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 18 Aug 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
man make filth video then demanding money and threatening to viral in uttar pradesh

कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने अपने मोहल्ले की ही एक 16 वर्षीय किशोरी को प्रेम जाल में फंसा लिया। उसने उसकी अश्लील वीडियो बनाई और फोटो भी खींचे। अब आरोपी किशोरी को ब्लैकमेल कर 50 हजार रुपये मांग रहा है। रुपये न देने पर वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


पीड़ित किशोरी एक इंटर कॉलेज की छात्रा है। उसके पड़ोस में रहने वाले युवक मगरे उर्फ पवन ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसी बीच युवक ने किशोरी के अश्लील फोटो अपने मोबाइल से खींच लिए। वीडियो क्लीपिंग भी बनाई। 16 अगस्त की शाम 6.30 बजे के करीब किशोरी बाजार से सामान खरीदकर घर जा रही थी।
विज्ञापन


तभी आरोपी युवक ने सरेराह छेड़खानी की। अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपये की मांग रखी। किशोरी ने घर आकर पूरी हकीकत अपने परिजनों को बताई। किशोरी के पिता ने युवक से ऐसा करने से मना किया तो युवक ने किशोरी के पिता को जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित किशोरी के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed